एक लम्बे विराम के बाद बॉलीवुड में धीरे-धीरे फिर से शूटिंग स्टार्ट हो रही है। सोनम कपूर आहुजा इन दिनों फ़िल्म ब्लाइंड के शूट पर हैं। फ़िल्म की शूटिंग स्काटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रही है। फ़िल्म का निर्देशन सोम मख़ीजा कर रहे हैं। फ़िल्मा निर्माताओं की लम्बी लिस्ट है जिसमें सुजोय घोष, अविषेक घोष, मनीषा पिंकेश नाहर, सचिन नाहर, हयुन्वू थोमस किंग हैं।
यह एक कोरियन फ़िल्म ब्लाइंड का हिन्दी रीमेक बताई जा रही है जो 2011 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन आन सांग हून ने किया था। फ़िल्म को विश्व स्तर पर काफी सराहा गया था। यह फ़िल्म एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी जिसमें एक लड़की की आंखे चली जाती हैं। वह पुलिस एकादमी में होती है। वह एक हादसे की चश्मदीद गवाह होती है और अपने स्तर से उस केस की तहक़ीकात करती है।
हिन्दी में उस ब्लाइंड लड़की का किरदार सोनम कपूर आहुजा निभाने वाली हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ विनय पाठक और पूरब कोहली भी नज़र आयेंगे। फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है जो नॉन स्टॉप चालू रहेगी। फ़िल्म जल्द ही 2021 में रिलीज होगी।