सलमान खान की आने वाली फ़िल्म अंतिम: दा फाइनल ट्रुथ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। यह करीब 35 सेकेंड का एक वीडियो किलिप है जिसमें सलमान खान अंधनंगे बदन सर पर पगड़ी बांधे एक गुंडे के सामना कर रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राऊंड में अंतिम का टाइटल सॉंग भी चल रहा है।
इस फ़िल्म का निर्देशन मशहूर फ़िल्म निर्देशक महेश मांजरेकर ने किया है। महेश अब तक छोटी बड़ी 35 फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिनमें वास्तव उनकी सबसे सफल फ़िल्म मानी जाती है। फ़िल्म अंतिम का प्रोडक्शन सलमान खान की कम्पनी एस.के.एफ. ने खुद ही संभाला है।
इस साल बहुत सी फ़िल्में रिलीज नहीं हो सकी हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले साल 2021 में फ़िल्म रिलीज होने की उम्मीद है। अगले ही साल आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज होगी जिसमें उन्होंने भी एक सरदार की भूमिका निभाई है।
SALMAN KHAN – AAYUSH SHARMA… After #SalmanKhan's introductory look, here's #AayushSharma's look from #Antim: The Final Truth… Directed by #MaheshManjrekar… Produced by Salman Khan Films… 2021 release. #AntimTheFinalTruth pic.twitter.com/UV9iSx9VHk
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 21, 2020