एक क्रिकेट प्रेमी को जिस तरह क्रिकेट की नयी-नयी जानकारी की तलब रहती है। एक राजनीतिक को जिस तरह देश के बारे में जानने की तलब रहती है। एक सिनेमा प्रेमी को भी वैसे ही बॉलीवुड में रिलीज होने वाली फ़िल्मों के बारे में जानने की तलब लगी रहती है। बॉलीवुड की खबरों के लिए, बॉलीवुड में रिलीज होने वाली नयी फ़िल्मों के लिए आप फ़िल्मी समाचार देख सकते हैं।
फ़िल्म समाचार में हम उन फ़िल्मों के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके या तो पोस्टर रिलीज हो चुके हैं या फिर उनके बारे में घोषणा हो चुकी है।
‘दा ज़ोया फैक्टर‘
फ़िल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फ़िल्म 20 सितंम्बर को रिलीज हो रही है। यह फ़िल्म काफी पहले रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते नहीं हो पायी। अगस्त 22 को फ़िल्म का पोस्टर रिलीज किया गया।
फ़िल्म में सोनम कपूर ऐसी लड़की के किरदार में हैं, जिसे क्रिकेट का लकी चार्म माना जाता है। इस फ़िल्म में क्रिकेटर की भूमिका दुल्कर सलमान निभा रहे हैं। फ़िल्म अनुजा चोहान की बुक दा ज़ोया फेक्टर पर आधारित है। फ़िल्म का निर्देशन अभीषेक शर्मा ने किया है।
‘मरजावां’
फ़िल्म 22 नवम्बर को रिलीज होगी, फिलहाल इसका पोस्टर रिलीज हो चुका है। शाहरूख़ खान को बोने के रूप में जिन लोगों ने पसंद किया था, अब रितेश देशमुख को तीन फुट की हाईट में देख सकते हैं। फ़िल्म में उनका मुकाबला सिधार्थ मल्होत्रा से होगा। फ़िल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।
मरजावां के पोस्टर पर लिखी ये पंचलाइन फ़िल्म का हाल बयां करती हैं “कमीनेपन की हाइट तीन फुट”, ” मैं मारूंगा मर जायेगा, दौबारा जन्म लेने से ड़र जायेगा”। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सिधार्थ मल्होत्रा ने लिखा “हर चीज की हाइट बताने का बहुत शौक है ना तुझे, आज पता चलेगा बदले की हाईट क्या होती है”। फ़िल्म के पोस्टर के साथ-साथ इन लाइनों से पता चलता है कि फ़िल्म किस तरह होगी।
‘दा गर्ल इन दा ट्रेन’
इस फ़िल्म में एक्टर परीनीती चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आया है। परिनीती ने जिसे अपने सोशल अकाऊंट से शेयर करते हुए लिखा है “ऐसा कुछ जो मैने कभी नहीं किया, मेरी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है”।
फ़िल्म का निर्देशन रिभुदास गुप्ता ने किया है। बॉलीवुड से पहले ये फ़िल्म हॉलीवुड में टेटे टेलर एक्टर एमली ब्लंट को लेकर बना चुके हैं। फ़िल्म को बाफ्टा में अवार्ड भी मिला था। यह फ़िल्म दरअसल पाऊला हॉकिंस की बेस्ट सेलर बुक दा गर्ल दल दा ट्रेन पर आधारित है।
‘नो टाइम टू डाई‘
जेम्स बॉन्ड 007 का 25वीं फ़िल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। फ़िल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फ़िल्म अगले साल दुनियाभर में रिलीज होगी।
फ़िल्म का नाम नो टाईम टू डाई डेनी बॉयल ने ही सुझाया था लेकिन इसका निर्देशन बाद में कैरी फुकुनागा ने संभाला है। फ़िल्म में डैनियल क्रेग, लशाना लिंच के साथ जेफ्री राइट,रामी मलेक, ली सिडक्स,एना डे आर्म्स, रोरी किन्नीयर,डेविड डेन्सिक और रॉल्फ भी दिखाई देंगे।
‘निकम्मा‘
इस फ़िल्म से शिल्पा शेट्टी फ़िल्मों में फिर से कमबैक कर रही हैं। शिल्पा इस पहले 2007 में आयी मूवी अपने में नज़र आयी थीं। शिल्पा शेट्टी के साथ इस फ़िल्म में अभिमन्यू दासानी भी नज़र आयेंगे। फ़िल्म का निर्देशन शब्बीर ख़ान कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
‘भूल भूलैया2‘
यह अक्षय कुमार की फ़िल्म भूल भूलैया का रीमेक अनीस बज़्मी फिर से बना रहे हैं। इस फ़िल्म में इस बार कार्तिक आर्यन को लिया गया है। कार्तिक का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। फ़िल्म अगले साल रिलीज होगी।
‘मैदान’
निर्माता बोनी कपूर अजय देवगन के साथ फ़िल्म मैदान करने जा रहे हैं। अजय देवगन ने भी जिसका खुलासा किया है। अमित रविन्द्रनाथ शर्मा इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
फ़िल्म 1952 से 1962 के समय पर आधारित है। वह दौर भारतीय फुटबाल का सुनहरा दौर था। उस समय 1956 में पहली बार भारतीय फुटबाल टीम ओलम्पिक के सेमीफानल में पहुंची थी। उस टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम थे। इस फ़िल्म में जिनका किरदार अजय देवगन ने निभायेंगे।
‘गुमनामी‘
यह फ़िल्म स्वतंत्रा सेनानी आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस के रहस्मय अंतिम जीवन पर आधारित है। बोस के बारे में लोगों की अलग-अलग रॉय रही हैं। बहुत लोगों का मानना था। सुभाष इंडिया में ही गुमनामी बाबा के रूप में रह रहे थे। इसी रहस्य पर फ़िल्म आधारित है।
फ़िल्म का निर्देशन सृजित मुखर्जी ने किया है। सुभाष चंद्र बोस के एक प्रसंशक ने फ़िल्म पर रोक लगाने के लिए गुहार भी लगाई है। उसका मानना है कि फ़िल्म बॉस के बारे में गलत जानकारी फैलायेगी।
‘मुम्बई सागा‘
मुम्बई क्राइम पर बहुत सारी फ़िल्में बन चुकी हैं। एक फ़िल्म और मुम्बई सागा को बनाने का एलान संजय गुप्ता ने किया है। फ़िल्म का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। फ़िल्म अगले साल तक रिलीज होगी। फ़िल्म लेकर लेकिन सभी की उतसुक्ता बढ़ गई है।
फ़िल्म 1980-90 के दसक की मुम्बई को दिखायेगी। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय और अमोल गुप्ते नज़र आयेंगे।
‘लाल कप्तान‘
सेफ अली खान का लंगड़ा त्यागी किरदार जो लोग अभी तक नहीं भूलें हैं। वह उन्हें लाल कप्तान में एक नागा साधु की भूमिका में देख हैरान रह जायेंगे। यह फ़िल्म 1780 के दशक की बतायी जा रही है।
फ़िल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है। नवदीप सिंह इस से पहले मनोरमा सिक्स फीट अंदर, एन एच 10 जैसी कामयाब फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।