यह साल 2020 अब बस चंद ही घंटो का मेहमान बचा है। यह साल कुछ घंटो के बाद हमेशा-हमेशा के लिए विदा हो जायेगा। इस साल हम सभी ने बहुत से खिलाड़ी, नेता, अभिनेताओं को खो दिया है। उनमें से एक अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड को नई दिशा देने वाले एक्टर इरफान खान भी शामिल हैं। इरफान खान एक ख़तरनाक बिमारी से जूझ रहे थे। बहुत दिनों इलाज के बावजूद उन्होंने दुनिया से विदा ले ली। इरफान अब हमारे बीच नहीं है। बस उनकी यादें बची हैं। उन्हीं यादों के ताजा करने के लिए उनकी आखिरी फ़िल्म दा सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस को आने वाले साल 2021 में रिलीज करने का फैसला फ़िल्म निर्माताओं ने किया है।
Irrfan Khan’s The Song of Scorpions gears up for release@irrfank 💝💖❤️ #TheSongOfScorpions pic.twitter.com/CRNegFaQuA
— Movie's Update (@MoviesUpdate247) December 29, 2020
इरफान की यह फ़िल्म काफी लम्बे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी थी। इस फ़िल्म का प्रीमियर तीन साल पहले स्विट्जरलैंड लोकार्नो फ़िल्म फेस्टीवल में हुआ था। यह फ़िल्म किन्हीं कारणों से रिलीज नहीं हो सकी। फ़िल्म मेकर्स ने 2021 में इसको रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
फ़िल्म का निर्देशन अनूप सिंह ने किया है। फ़िल्म निर्माता पैनोरमा स्पॉटलाइट और 70mm टॉकीज की तरफ से अभिषेक पाठक ने कहा, ‘हम इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के प्रिय सितारे को श्रद्धांजलि देने के रूप में पेश करेंगे। फ़िल्म में इरफान खान के अलावा वहीदा रहमान, शशांक अरोरा, तिल्लोतामा शोम, गोल्शिफतेह फराहानी भी नज़र आयेंगे।