इस साल को ख़त्म होने में सिर्फ एक महीना चंद दिन बाकी हैं। इस साल कोविड के कारण बहुत सी चीजों के साथ फ़िल्मों की रिलीज में भी रुकावट आयी है। कोविड के चलते लेकिन डिजिटल प्लेटफार्म पर बहुत सी फ़िल्में रिलीज की जा रही हैं। यह अगले महीने रिलीज होने वाली फ़िल्में हैं।
‘दरबान’
यह फ़िल्म वैसे तो इसी साल 3 अप्रेल को रिलीज होनी थी लेकिन कोविड के चलते रिलीज नहीं हो पायी। इस फ़िल्म को अब जी5 पर रिलीज किया जा रहा है। फ़िल्म रबींद्र नाथ टैगोर की कहानी पर आधारित हैं। कहानी प्रेम स्नेह और नैतिक मूल्यों को छूने की कोशिश करती है।
निर्देशक: बिपिन नदकरनी
कलाकार: शारिब हाशमी, शरद केलकर
प्लेटफार्म: जी5
कब: 4 दिसंबर
‘दुर्गामती दा मिथ’
यह फ़िल्म तेलगु की सुपरहिट फ़िल्म भागमती का हिन्दी रीमेक है। इस फ़िल्म को पहले दुर्गावती के नाम से रिलीज किया जाता लेकिन किन्हीं कारणों से फ़िल्म को अब दुर्गामति के नाम से रिलीज किया जा रहा है। फ़िल्म में वर्तमान समाज के छल कपट और कटुता और मिथ का मिश्रण हैं।
निर्देशक: अशोक
कलाकार: भूमि पेंडेकर, माही गिल, अरशद वारसी
प्लेटफार्म: अमेजन प्राइम
कब: 11 दिसंबर
‘तोरबाज़’
यह फ़िल्म हिंसक इलाकों के बीच कुछ बच्चों की एक क्रिकेट टीम पर आधारित है। जिस टीम को बनाने में संजय दत्त की भूमिका होती है।
निर्देशक: गिरीश मलिक
कलाकार: संजय दत्त, नर्गिश फाखरी, राहुल देव
प्लेटफार्म: नेटफिलक्स
कब: 11 दिसंबर
‘इंदू की जवानी’
यह फ़िल्म सोशल डेटिंग साइट के साइडिफेक्ट की तरफ इसारा करती है। यह एक कॉमेडी फ़िल्म है।
निर्देशक: अबीर सेनगुप्ता
कलाकार: कियारा आडवाणी, आदित्य सियाल, मल्लिका दुआ
प्लेटफार्म: सिनेमाघरों मे
कब: 11 दिसंबर