भारतीय महिलाओं के इतिहास की किताबें गवाह हैं। भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। अब भारतीय सिनेमा पर भी महिलाओं का असर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में भारतीय महिलाओं पर आधारित कई कामयाब सीरीज़ देखने को मिली हैं जिन्हें भारत में ही नहीं उसके बाहर भी सराहा गया है। उनमें दिल्ली क्राइम, आर्या, मेडेन हेवेन, ए सुटेबल ब्वॉय जैसी कामयाब सीरीज़ हैं।
हाल फिलहाल में कई और सीरीज़ रिलीज होने वाली हैं जिनमें महिलाएं लीड रोल में हैं। वह सीरीज़ कौन सी हैं?और कब कहां रिलीज होंगी ?जानने के लिए देखें।
‘गर्ल हॉस्टल’ सीजन2
यह सीरीज़ आज के समय की लड़कियों के जीवन को दिखाती हैं। उन लड़कियों को खासकर जो गर्ल हॉस्टल में रहती हैं। एक लड़की जब घर की चारदीवारी से निकलकर हॉस्टल में पहुंचती है तो उसके विचारों में क्या बदलाव आते हैं। वह अपने आपको कैसा महसूस करती है। यह सीरीज़ इन लड़कियों के जरिए आज के युग की लड़कियों की सोच को दिखाती हैं।
निर्देशक: चैतन्य कुंभकोणम
लेखक: श्रेयसी शर्मा, स्वस्ति जैन, अनंत सिंह, प्रशांत कुमार
कलाकार: सृष्टि श्रीवास्तव, पारुल गुलाटी, अहसास चन्ना, सिमरन नाटेकर, श्रेया मेहता
प्लेटफार्म: सोनी लिव
रिलीज़: 19 फरवरी
‘देव डीडी ‘सीजन 2
शरतचंद्र के उपन्यास ‘देवदास’ पर बहुत सारी फ़िल्में बन चुकी हैं। यह उपन्यास 1917 में पब्लिश हुआ था। उसके बाद से अब तक इस पर एक दर्जन से ज़्यादा फ़िल्में बन चुकी हैं। इस उपन्यास को हर समय के फ़िल्मकारों ने अपने-अपने ढ़ंग से दिखाने की कोशिश की है। इसमें अनुराग कश्यप ने देव डी नाम से फ़िल्म बनाकर एक नये विचार को जन्म दिया था। देव डीडी सीरीज भी उसकी विचार को आगे बढ़ाती है। इसमें देवदास की जगह पारों को आज के समय में ढ़ाला गया है। इस सीरीज़ में देवदास का स्थान पारो को दिया गया है। इस सीरीज़ का ये दूसरा सीजन है।
निर्देशक: केन घोष
लेखक: कामायनी व्यास, निखिल व्यास
कलाकार: असीमा वर्दान, रश्मि अगडेकर, अखिल कपूर, सुनील सिन्हा, दीपिका सिन
प्लेटफार्म: ALT बालाजी और Zee5
रिलीज़: शनिवार, 20 फरवरी
‘द मैरिड वुमन’
यह सीरीज़ दो महिलाओं के जीवन में होने वाली उथल पुथल को दिखाती है। यह दोनों महिलाएं खुद को समाज की ऐसी बेड़ियों में जकड़ा पाती हैं कि उन बेड़ियों को तोड़ने की छटपटाहट में एक दूसरे के करीब आती हैं। इन दोनों का करीब आना इनकी मुश्किलों को और बढ़ा देता है। यह प्रेम के रंग में रंगी दोनों महिलाएं एक दूसरे के लिए समाज से टकरा जाती हैं। यह मंजू कपूर द्वारा बेस्टसेलिंग ‘एपॉनिक’ उपन्यास पर आधारित है।
लेखक: मंजू कपूर (उपन्यास)
कलाकार: रिधि डोगरा, मोनिका डोगरा, सुहास आहूजा, इमाद शाह
प्लेटफार्म: ऑल्ट बालाजी और जी5
रिलीज: 8 मार्च
‘बोम्बे बैगम’
यह मुम्बई में रहने वाली महिलाओं की कहानी है जो समाज में औरत होने के नाते क्या-क्या सहन करती हैं। यह सीरीज़ महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय का एक पक्ष रखती है। यह सीरीज़ उन औरतों को प्रेरित करने की कोशिश करेगी जो अपने आप की तलाश में भटक रही हैं।
निर्देशक: अलंकारिता श्रीवास्तवा और बॉरनिला चटर्जी
कलाकार: पूजा भट्ट, शहाना गोस्वामी, अमरूता सुभाष, प्लाबिता बोरथाकुर
प्लेटफार्म: नेटफिलक्स
रिलीज़: 8 मार्च
‘कोड एम’ 2
यह एक महिला आर्मी ऑफिसर की कहानी है जो आर्मी में कोर्ट मार्शल होने वाले लोगों का केस लड़ती है। उनकी जांच करती है। उस महिला ऑफिसर को बार-बार महिला होने का एहसास कराया जाता है। उसे अपने लक्ष्य से हटाने के लिए बहुत से प्रयास होते हैं लेकिन वो किसी भी तरह सच तक पहुंच ही जाती है। इसका पहला सीजन भी काफी सफल रहा था अब जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है।
निर्देशक: बलजीत सिंह चड्ढा, अक्षय चौबे
कलाकार: जेनिफर विंगेट, रजत कपूर, तनुज विरवानी
प्लेटफार्म: आल्ट बालाजी
रिलीज़: जल्द ही
‘दा टेस्ट केस’
यह एक महिला आर्मी ऑफिसर की कहानी है। यह सीरीज़ एक महिला आर्मी ऑफिसर के संघर्ष को दिखाती है। देश के प्रति उसके जज़्बे और होंसले को दिखाती है। यह सीरीज़ भारतीय महिलाओं को देश की सेवा करने के लिए आर्मी जैसे संस्थानों में आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित करती है। यह आर्मी में महिलाओं के नज़रिए को दर्शाती है।
निर्देशक: समर खान
कलाकार: हरलीन कौर
प्लेटफार्म: आल्ट बालाजी
रिलीज़: जल्द ही