उत्तर प्रदेश हिन्दी सीरीज के लिए सबसे मुफीद जगह मानी जाती है। अब तक हिन्दी में जितनी भी सीरीज बनी हैं उनमें ज़्यादातर उत्तर प्रदेश की जमीन पर आधारित है। इस प्रदेश ने हिन्दी सीरीज को सबसे ज़्यादा कंटेट दिया है। इसकी जमीन पर हिन्दी की कुछ बेस्ट सीरीज बनी हैं, जिनमें से कुछ के नाम इस तरह हैं।
‘लव जे एक्शन’
यह सीरीज अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आस पास की है। सीरीज में उत्तर प्रदेश की कई सारी चीजें देखने को मिलती हैं। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे उत्तर प्रदेश का होने पर गर्व है। वह एक लड़की के प्रेम में हैं जो उसे प्यार तो करती है लेकिन कई सारे कारणों से उसके साथ नहीं रह सकती हैं।
‘बिच्छू का खेल’
अभी हाल फिलहाल में आयी बिच्छू का खेल सीरीज में दिव्येंदू शर्मा ने बनारसी लड़के की भूमिका को निभाया है। यह सीरीज बनारस की जमीन पर बनी है। यह एक सस्पेंस सीरीज है जिसमें बनारसी कल्चर और वहां के लोगों का मस्त जीवन की झलकी दिखाई देती है।
‘पाताल लोक’
पाताल लोक हिन्दी की अच्छी सीरीज में से एक मानी जाती है। इस सीरीज में वैसे तो कई सारे राज्यों के लोगों को शामिल किया गया है लेकिन इस सीरीज का जो मुख़्य भाग है वो उत्तर प्रदेश में दिखाया गया है। सीरीज में बनारस की गलियां और वहां के लोगों का रहन सहन बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है। सीरीज उत्तर प्रदेश के बहुत से चलन और वहां की राजनीति को भी छूती है।
‘मिर्ज़ापुर’
मिर्जापुर हिन्दी की उन सीरीज में से एक है जिसने ओटीटी प्लेटफार्म पर तहलका सा मचा दिया था। इस सीरीज की खास बात थी कि इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की जमीन को आधार बनाया गया था। वहां के लोगों के अंदर किस तरह से बाहुबली का खिताब दिया जाता है। वहां किस तरह से किसी के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। एक पैड़ पर लटके पके आम का भरोसा किया जा सकता है कि वो नहीं गिरेगा लेकिन सड़क पर चलते आदमी का भरोसा नहीं किया जा सकता कब तक जियेगा। सीरीज में यही सब दिखाया है।
‘ताजमहल 89’
यह सीरीज आपको 89 के उत्तर प्रदेश में ले जाती है। उस समय ताजमहल दो प्रेमियों के लिए क्या मायने रखता था। उस समय के कालेजों में किस तरह की राजनीति और किस तरह की बहस होती थीं। उस समय दो पढ़े लिखे लोगों का जीवन कितना सरल और सादा होता था। यह सीरीज लखनऊ और उसके आस-पास के लोगों के बारे में दिखाती है।
‘भौकाल’
भौकाल उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के आस पास की जमीन को छूती है। यह सीरीज एक समय में वहां के बाहुबलियों की कहानी को दिखाती है। यह सीरीज वहां के एक पुलिस अफसर की कहानी है जिसने बड़ी ही हिम्मत के साथ वहां से क्राइम को साफ कर दिया था।
‘रंगबाज’
यह उत्तर प्रदेश गोरखपुर के एक बड़े गैगस्टर की कहानी है जिसके पीछे कई राज्यों की पुलिस हाथ धोकर पड़ी थी। उस गैगस्टर से लोग डरते थे। पुलिस किस तरह से उसको पकड़ती है। यह उसी की कहानी है।
‘दा चार्जशीट’
यह उत्तर प्रदेश लखनऊ के एक खिलाड़ी के जीवन पर आधारित है। एक शाम उस खिलाड़ी की हत्या हो जाती है। उसकी हत्या में एक बहुत ही बड़े नामी आदमी का हाथ पाया जाता है। उस आदमी को गिरफतार तो कर लिया जाता है लेकिन अदालत से छोड़ दिया जाता है। सीरीज उसी मर्डर मिस्ट्री को इर्द गिर्द घूमती है।