आजकल दर्शकों के बीच सीरीज का चर्चा ज़्यादा रहता है। कुछ लोग जानने के इच्छुक रहते हैं कि कौन सीरीज कब कहां रिलीज हो रही है। जिन सीरीज के आने की घोषणा हो चुकी है उन सीरीज के बारे में यहां देख सकते हैं। कौन सी सीरीज कब कहां रिलीज होने वाली है?
‘गर्ल हॉस्टल’
जो, मिली, ऋचा और ज़ाहिरा एक बार फिर दूसरे सीजन के साथ लोट रहे हैं। इस बार लेकिन हॉस्टल में सब कुछ इस समय के मुताबिक चल रहा है। महिलाओं के छोटे-छोटे से मुद्दों पर आधारित सीरीज है।
निर्देशक: चैतन्य कुंभकोणम
लेखक: श्रेयसी शर्मा, स्वस्ति जैन, अनंत सिंह, प्रशांत कुमार
कलाकार: सृष्टि श्रीवास्तव, पारुल गुलाटी, अहसास चन्ना, सिमरन नाटेकर, श्रेया मेहता
प्लेटफार्म: सोनी लिव
रिलीज़: 19 फरवरी
‘देव डीडी ‘सीजन 2
शरतचंद्र के उपन्यास देवदास पर बहुत सारी फ़िल्में बन चुकी हैं। इन फ़िल्मों में देवदास के अंदर हो रही ऊथल पुथल को दिखाया गया है। इस सीरीज में लेकिन देवदास की जगह एक महिला को रखा गया है। उसके नज़रिए से कहानी को दिखाया गया है जो कि पूर्व धारणाओं को तोड़ने का काम करती है।
निर्देशक: केन घोष
लेखक: कामायनी व्यास, निखिल व्यास
कलाकार: असीमा वर्दान, रश्मि अगडेकर, अखिल कपूर, सुनील सिन्हा, दीपिका सिन
प्लेटफार्म: ALT बालाजी और Zee5
रिलीज़: शनिवार, 20 फरवरी
‘1962 दा वार इन दा हिल’
अभय देओल की डिज़नी + हॉटस्टार पर आने वाली सीरीज 1962 में भारत चीन के युद्द पर आधारित है। यह कुछ सत्य तथ्यों पर आधारित काल्पनिक सीरीज है।
निर्देशक: महेश मांजरेकर
कलाकार: अभय देओल
प्लेटफार्म: डिज्नी + हॉटस्टार
रिलीज़: 26 फरवरी
‘जमाई 2.0’ सीजन 2
राव दुबे, निया शर्मा और अचिंत कौर इस रिवेंज ड्रामा के नए सीज़न के साथ लौटते हैं, जो कि टीज़र के लुक से, बोल्ड होने का वादा करता है।
निर्देशक: आरम्भ सिंह
कलाकार: राव दुबे, निया शर्मा, अचिंत कौर
प्लेटफार्म: Zee5
रिलीज़: 26 फरवरी
‘बेकाबू’
सायकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है। इस बार पहले से भी ज़्यादा मनोरंजन की बात मेकर्स कह रहे हैं लेकिन देखने के बाद ही पता चलेगा।
निर्देशक: अक्षय चौबे
लेखक: आनंद शिवकुमारन
कलाकार: प्रिया बनर्जी, ताहिर शब्बीर, पोलोमी दास, ताहा शाह बादुशा, सुभा राजपूत
प्लेटफार्म: ALT बालाजी
रिलीज़: रविवार, 28 फरवरी
Monsters are real, and they're often born when love goes wrong.#Bekaaboo Season 2, a psycho thriller, streaming 28th Feb on #ALTBalaji. Teaser out on 16th Feb. @TheRealPriya @taher07 @poulomipolodas @taahashah @IamSubhaRajput @tusharrkhanna @SmaranSahu pic.twitter.com/zNnEvf1m2n
— ALTBalaji (@altbalaji) February 14, 2021
‘द मैरिड वुमन’
मंजू कपूर द्वारा बेस्टसेलिंग एपॉनिक उपन्यास पर आधारित, द मैरिड वुमन दो महिलाओं की कहानी है जो आत्म मंथन की यात्रा पर हैं, जिसमें वे खुद को प्यार करती हैं।
लेखक: मंजू कपूर (उपन्यास)
कलाकार: रिधि डोगरा, मोनिका डोगरा, सुहास आहूजा, इमाद शाह
प्लेटफार्म: ऑल्ट बालाजी और जी5
रिलीज: 8 मार्च
‘बोम्बे बैगम’
यह मुम्बई में रहने वाली महिलाओं की कहानी है जो समाज में औरत होने के नाते क्या-क्या सहन करती हैं। यह सीरीज महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय का एक पक्ष रखती है।
निर्देशक: अलंकारिता श्रीवास्तवा और बॉरनिला चटर्जी
कलाकार: पूजा भट्ट, शहाना गोस्वामी, अमरूता सुभाष, प्लाबिता बोरथाकुर
प्लेटफार्म: नेटफिलक्स
रिलीज़: 8 मार्च
‘मुम्बई डायरीज 26/11’
मुम्बई डायरीज मुम्बई हमलो पर आधारित सीरीज है जिसमें उस समय के हालातों को दिखाया गया है। यह एक हॉस्पिटल और उसके डॉक्टरों के बीच की कहानी है।
निर्देशक: निखिल आडवाणी, निखिल गोंन्साल्विस
कलाकार: मोहित रैना, कोंकणा सेन शर्मा, टीना दत्ता, श्रेया धन्वन्तरी
प्लेटफार्म: प्राइम वीडियो
रिलीज़: मार्च
‘दा फैमली मैन’ 2
एक साल पहले अमेजन प्राइम पर आयी हिन्दी की सबसे बेहतर जासूसी सीरीज है। इस सीरीज में देश के अंदर उभरने वाले अंदरूनी ख़तरों से कैसे एक टीम लड़ती है। यह दिखाया गया है।
निर्देशक: राज निदिमोरू औऱ कृष्णा डी.के
कलाकार: मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियामानी, नीरज माधव।
प्लेटफार्म: प्राइम वीडियो
रिलीज़: जल्द ही
‘हैलो मिनी’
सीजन 2 रिवाना बनर्जी इस थ्रिलर श्रृंखला के अगले सीजन में लौट रही हैं। क्या वह इस बार अपने रहस्यमयी शिकारी के पीछे की सच्चाई को उजागर कर पाएगी?
निर्देशक: अर्जुन श्रीवास्तव
कास्ट: अनुजा जोशी, मृणाल दत्त, गौरव चोपड़ा, दर्शना बानिक, अंशुल पांडे
प्लेटफार्म: एमएक्स प्लेयर
रिलीज: जल्द ही
‘कोड एम’ 2
यह एक महिला आर्मी ऑफिसर की कहानी है जो आर्मी में कोर्ट मार्शल होने वाले लोगों का केस लड़ती है। उनकी जांच करती है। इसका पहला सीजन भी काफी सफल रहा था अब जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है।
निर्देशक: बलजीत सिंह चड्ढा, अक्षय चौबे
कलाकार: जेनिफर विंगेट, रजत कपूर, तनुज विरवानी
प्लेटफार्म: आल्ट बालाजी
रिलीज़: जल्द ही
‘हैलो जी’
आल्ट बाला जी आने वाली सीरीज है। हैलो जी नाम से एक गाना आल्ट बाला जी की ही सीरीज बू में सुनने को मिला था।
निर्देशक:
कलाकार: नायरा बनर्जी, कल्यानी चेतन्या, अक्क्षया शेट्टी।
प्लेटफार्म: आल्ट बालाजी
रिलीज़: जल्द ही
‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’
यह एक रॉमांटिक सीरीज है। इसके पहले सीजन में विक्रांत मैसी की रॉमांटिक जोड़ी को देखा गया था।
निर्देशक: संतोष सिंह और हर्षद देधिया
प्लेटफार्म: आल्ट बालाजी
रिलीज़: जल्द ही
‘दा टेस्ट केस’
यह एक महिला आर्मी ऑफिसर की कहानी है जो अपने कारनामें से सबको चोंका देती है। यह आर्मी में महिलाओं के नज़रिए को दिखाता है।
निर्देशक: समर खान
कलाकार: हरलीन कौर
प्लेटफार्म: आल्ट बालाजी
रिलीज़: जल्द ही
‘मेड इन हेवन ’सीजन 2
अमेज़न प्राइम का दूसरे सीजन की खबर सोशल मीडिया पर आ चुकी है। यह सीरीज अपने पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी कमाल कर सकती है। इस साल के अंत तक सीरीज रिलीज हो सकती है।
निर्माता: जोया अख्तर, रीमा कागती
कास्ट: सोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन, जिम सरभ, शशांक अरोड़ा
प्लेटफार्म: अमेज़न प्राइम वीडियो
रिलीज: घोषित किया जाना है
‘स्पेशल ऑप्स 1.5’
डिज़नी + हॉटस्टार अपने हिट शो स्पेशल ऑप्स का एक और सीजन लेकर आ रहा है। इस में नायक हिम्मत सिंह की एक बार फिर अपना कमाल दिखायेंगे।
निर्माता: नीरज पांडे
कास्ट: के.के मेनन
स्ट्रीमिंग: डिज्नी + हॉटस्टार
रिलीज: जल्द ही