अब से कुछ ही दिनों बाद साल 2021 आने वाला है। यह साल 2020 इतिहास हो जायेगा। इस साल की कड़वी यादें इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जायेंगी जिन्हें आदमी चाहकर भी नहीं भूल पायेगा। यह साल हर क्षेत्र में हर तरह से लोगों के लिए मुश्किलों भरा रहा। इस साल सबसे ज़्यादा असर फ़िल्मों पर पड़ा है। दुनिया में पहला मौका है जब फ़िल्मों की रिलीज रूक गयी। इस पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।
इस साल सिनेमाघर काफी समय तक बंद रहे। उस पर ग़नीमत रही कि डिजिटल ओटीटी पर कुछ फ़िल्में रिलीज हुईं। इस लॉकडाऊन में सबसे ज़्यादा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ़िल्में रिलीज हुईं। उनकी तीन फ़िल्में अलग-अलग ओटीटी पर रिलीज हुईं। फ़िल्मों के बारे में जानने के लिए देखें।
‘घूमकेतु’
फ़िल्म घूमकेतू इसी साल मई में रिलीज हुई थी। फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक लेखक का किरदार निभाया था। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुम्बई पहुंच जाते हैं। मुम्बई में ख़ाक छानने के बाद वो जब वापस लोटते हैं तो उनके डॉयलॉग सदी का सबसे बड़ा महानायक बोल रहा होता है।
प्लेटफार्म: जी5
‘रात अकेली है’
इस साल में बनने वाली सस्पेंस थ्रिलर में रात अकेली है को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फ़िल्म में नवाजुद्दीन ने एक ऐसे पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है जो अगर किसी केस में घुस जाता है तो उसकी तह तक जाता है। उसके लिए चाहे उसकी जान ही क्यों ना चली जाये। यह फ़िल्म के परिवार की मर्डर मिस्ट्री है। नवाजुद्दीन जिसे सुलझाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। फ़िल्म देखने वालों को अंत तक बांधे रखती है। दर्शक अंत तक क़ातिल का अंदाजा लगाता ही रहता है लेकिन जब क़ातिल का पता लगता है तो सब चोंक पड़ते हैं।
प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स
‘सीरियस मैन’
यह फ़िल्म बच्चों को ध्यान में रखकर बनायी गई है। फ़िल्म में नवाजुद्दीन एक ऐसे बेटे के पिता हैं जो नॉर्मल एवरेज बच्चा हैं लेकिन नवाज धोखे से उसे जीनियस साबित कर देते हैं। नवाज की यह चालाकी पकड़ी जाती है तो उसका असर उसके बच्चे पर पड़ता है। फ़िल्म में सामाजिक ढ़ांचे को कैसे गढ़ा गया है। यह फ़िल्म एक अच्छी ब्लैक कॉमेडी कही जा सकती है।
प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स
इसके अलावा अगर सब कुछ सही रहा तो अगले साल 2021 में उनकी संगीन, जोगी रा सारा रा रा आने वाली हैं।