आल्ट बालाजी ने 2020 में अलग-अलग तरह के कंटेंट से दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाये रखी थी। साल 2020 में रिलीज उनकी सीरीज पर नज़र डालें तो अलग-अलग तरह का कंटेट दिखता है। बिच्छू का खेल सस्पेंस क्राइम थ्रिलर, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल, आधुनिक समाज का प्रेम और ब्रेकअप, बारिश पारिवारिक प्रेम कहानी, बेबाकी फैमली ड्रामा, राजाओं महाराजाओं की संका को दर्शाती पौरषपुर सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि की सीरीज हैं।
आल्ट बालाजी पर इस साल 2021 में भी कुछ ऐसा ही वाला है। इस साल बालाजी पर रिलीज होने वाली सीरीज के कुछ नाम इस तरह हैं।
‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’
आल्ट बालाजी की ब्रोकन बट ब्यूटीफुल एक कामयाब सीरीज है। इसके दूसरे सीजन में विक्रांत मेसी हैं जो ब्रेकअप के बाद एक नई ज़िंदगी की शुरूआत करना चाहते हैं लेकिन बार-बार हार जाते हैं। अंत में प्यार की जीत होती है। इसते तीसरे सीजन में सिदार्थ शुक्ला और सोनिया राठी नज़र आने वाले हैं। इसका तीसरा सीजन इसी साल रिलीज हो सकता है।
कलाकार: सिदार्थ शुक्ला और सोनिया राठी
‘अपहरण’
अपहरण जो सत्तर के दशक का एक क्राइम, थ्रिलर ड्रामा है। इसका पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। उसकी सफलता के चलते ही अब इसके तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस साल जिसके रिलीज होने की उम्मीद है। इस बार भी अरुणोदय सिंह, निधि सिंह, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, सानंद वर्मा, सुखमनी सदाना और आदित्य लाल मुख़्य कलाकार होंगे।
कलाकार: अरुणोदय सिंह, निधि सिंह, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, सानंद वर्मा, सुखमनी सदाना और आदित्य लाल
‘दा टेस्ट केस’
इसका भी दूसरे सीजन के रिलीज होने की तैयारी चल रही हैं। यह एक महिला सिपाही की ज़िंदगी को दर्शाता है। उसके जज़्बे को दर्शाता है। उसके होंसलों को दर्शता है और उसकी हिम्मत की दास्तान सुनाता है। इसमें हरलीन सेठी मुख़्य भूमिका में हैं।
कलाकार: हरलीन सेठी
‘देव डी डी’
यह देवदास का मॉर्डन वर्जन है। इसमें आधुनिक जमाने का प्यार और ब्रेकअप और दिल टूटने की दास्तान है जिसका आदमी पर अब क्या असर होता है। इसमें सीमा वर्दान और संजय सूरी और नौहीद मुख़्य कलाकार हैं।
कलाकार: सीमा वर्दान और संजय सूरी और नौहीद
‘पंचबीट’
यह एक नवयुवकों का ड्रामा है। यह एक बहुत ही मशहूर स्कूल के अंदर की कहानी हैं जहां अलग-अलग सोच विचारों वाले चार लड़के हैं। यह चारो बाद में दोस्त बन जाते हैं।
कलाकार: प्रियंका शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, निकी वालिया, निखिल
‘क्राश’
यह चार भाई बहनों की कहानी है जो 2000 के आस-पास एक दुर्घटना में टूट जाते हैं। यह चारों जब एक बार फिर से मिलते हैं तो क्या होता है? इसमें जैन इमाम, रोहन मेहरा, अदिति शर्मा, कुंज आनंद, अनुष्का सेन मुख़्य कलाकार हैं।
कलाकार: जैन इमाम, रोहन मेहरा, अदिति शर्मा, कुंज आनंद, अनुष्का सेन
‘एलएसडी-लव स्केंडल और डॉक्टर्स’
यह एक मेडिकल पर आधारित क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह कुछ नये डॉक्टरों की कहानी है जिनके बीच एक आदमी के मर्ड़र हो जाता है। इसमें आपसरी रिस्ते कड़वाहट और स्सपेंस बना रहेगा। इसमें राहुल देव, सिद्धार्थ मेनन, पुनीत पाठक, आयुष श्रीवास्तव, श्रुति मेनन, सृष्टि रिंदानी, तान्या सचदेवा और पुलकित मकोल मुख़्य कलाकार हैं।
कलाकार: राहुल देव, सिद्धार्थ मेनन, पुनीत पाठक, आयुष श्रीवास्तव, श्रुति मेनन, सृष्टि रिंदानी, तान्या सचदेवा और पुलकित मकोल
‘बैंग बैंग’
यह एक क्राइम एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसमें भरपूर एक्शन का तड़का है जिसे देखकर दर्शक मज़ा ले सकते है। इसमें फैशल शेख और रूही सिंह मुख़्य कलाकार हैं।
कलाकार: फैशल शेख और रूही सिंह
‘दा मैरिड वुमन’
द मैरिड वुमन एक प्रेम कहानी है, जो मंजू कपूर की प्रसिद्ध किताब ‘ए मैरिड वुमन’ पर आधारित है, जो देश में अशांति के समय के दौरान शुरू हुई थी, जो दो खूबसूरत आत्माओं – आस्था और पीपली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धार्मिक, लिंग और सामाजिक रूप से प्रेम की बात करती हैं। इसमें रिधी डोगरा, मोनिका डोगरा, गमाद शाह, आयशा रज़ा मिश्रा, राहुल वोहरा, सुहास आहुजा, दिव्या सेठ शाह मुख़्य कलाकार होंगे।
कलाकार: रिधी डोगरा, मोनिका डोगरा, गमाद शाह, आयशा रज़ा मिश्रा, राहुल वोहरा, सुहास आहुजा, दिव्या सेठ शाह
इनके अलावा हेलो जी, बेकाबू 2, हम से हमसफर, कर्टल ब्लैकवुड और मिरर भी रिलीज होने की उम्मीद है।