अमेजन प्राइम साल दर साल कुछ अच्छी इंडियन सीरीज दे रहा है। इस साल भी अमेजन प्राइम की कई सीरीज को फ़िल्म फेयर के लिए चुना गया। अब कुछ ही दिन में नया साल लगने वाला है। अमेजन प्राइम आने वाले साल भी कुछ इंडियन सीरीज रिलीज करने वाला है। जल्द ही आने वाली तीन चर्चित सीरीजों के नाम हैं।
‘तांडव’
यह एक राजनेतिक ड्रामा है। इसमे अनुभवी कलाकारों की एक पूरी टीम को लिया गया है। सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनियां, हित्तेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज भारत सहित 200 देशों में 15 जनवरी से देखी जा सकती है।
निर्देशक: अली अब्बास ज़फर
कब: 15 जनवरी 2021
प्लेटफार्म: अमेजन प्राइम
‘मुम्बई डायरीज 26/11’
यह सीरीज मुम्बई 26/11 के हमलों पर आधारित है। इस सीरीज में उस समय एक अस्पताल की भूमिका को दिखाया गया है। अस्पताल के स्टाफ ने किस तरह से अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचायी थी। सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज को भारत सहित 200 देशों में रिलीज किया जायेगा।
निर्देशक: निखिल आडवाणी, निखिल गोंसाल्विस
कब: मार्च 2021
प्लेटफार्म: अमेजन प्राइम
‘दा फेमली मैन’
इस बार श्रीकांत तिवारी को एक नये रूप में और ज़्यादा शक्तिशाली खलनायक का सामना करेंगे। इस बार दक्षिण भारत की सामन्था अक्किनेनी भी सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। इस बार मनोज बाजपेयी के साथ नेशनल अवार्ड-विजेता प्रियामणि, शरीब हाशमी, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर नज़र आयेंगे।
दा फेमली मैन के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था। हाल ही में इसको बेस्ट क्रिटीक ड्रामा सीरीज के लिए फ़िल्म फेयर में चुना गया था। इस सीरीज के लिए मनोज बाजपेयी को भी बेस्ट क्रिटीक एक्टर के लिए चुना गया था।
निर्देशक: राज एण्ड डी.के
कब: 2021
प्लेटफार्म: अमेजन प्राइम