कॉलेज अभी शुरू नहीं हुए हैं लेकिन टी.वी.एफ के कॉलेज रोमांस सीरीज का दूसरा भाग सीनी लिव पर आ चुका है। कॉलेज रॉमांस के दूसरे सीजन में इस बार कॉलेज की कुछ बातें और मस्तियों को दिखाया गया है। इन मस्तियों में बहुत सी बातें हैं जिसे टी.वी.एफ ने कॉलेज की इन रॉमांटिक मस्तियों को पांच एपिसोड की सीरीज में पिरोया है।
कॉलेज रोमांस के इस भाग में कुछ दोस्त करण (केशव साधना) ट्रिपी (मनजोत सिंह) बग्गा (गगन अरोरा) नायरा (अपूर्वा अरोरा) के बीच दोस्ती को दिखाया गया है। इन तीनों दोस्तों की कहानी बड़ी उल्झी हुई है। यह सारे के सारे बाकी लोगों से थोड़ा हटकर हैं।
इनमें सबसे मजेदार किरदार बग्गा (गगन अरोरा) हैं। गगन अरोरा कॉलेज का ऐसा लड़का दिखाया गया है जो हैंडसम होता है। मस्तमौला होता है। वह हर बात को बहुत ही सीरियस ले लेता है। उसकी गर्लफ्रेंड है नायरा है। नायरा और वो दोनों एक दूसरे को प्यार तो करते हैं लेकिन नायरा उसे ज़्यादा प्यार करती है। नायरा उसे लेकर सीरियस है और बग्गा इसी बात को लेकर सीरियस है कि वो उसे लेकर सीरियस क्यों है। बग्गा उसके लिए कुछ भी अच्छा करना चाहता है लेकिन गलत हो जाता है।
दूसरा ट्रिपी( मनजोत सिंह) है। ट्रिपी की गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर जा चुकी है। वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बात नहीं करना चाहता है। वह उसके अलावा हर किसी लड़की को प्यार करने लगता है और उसके बाद जब उस से बात करता है तो उसकी बात नहीं बन पाती है। ट्रिपी अपनी एक्स को भूल नहीं पा रहा है।
तीसरा करण (कैशव साधना) है जो एक ऐसी लड़की से प्रेम करता है जो उसको छूने भी नहीं देती है। वह हमेशा गुस्से में रहती है। वह उसके साथ कभी रॉमांटिक नहीं हो पाती है। इस बात को लेकर करण हमेशा परेशान रहता है। इस बार कॉलेज रोमांस में इन्हीं लोगों की कहानी है।
कुछ नया है क्या?
इस का नाम ही कॉलेज रोमांस है। कॉलेज की लाईफ और कॉलेज केरोमांस पर बहुत सारी फ़िल्में बन चुकी हैं। कॉलेज को लेकर ही बहुत सारी सीरीज भी बन चुकी हैं और टी.वी.एफ ने ही बनायी हैं। उसमें फलेम जैसी टीनएजर रॉमांटिक सीरीज जो बहुत कामयाब रही थी। कॉलेज रोमांस 2 के साथ भी टी.वी.एफ का नाम जुड़ा हुआ है। इस सीरीज में इसलिए कुछ नया देखने की उम्मीद थी। कुछ भी ऐसा नहीं लगा जिसे देखकर कॉलेज की याद आये या फिर कुछ नयापन लगे।
सीरीज का सबसे कमजोर पार्ट यही है कि कॉलेज ही कॉलेज जैसा नहीं लग रहा है। लेखक ने कॉलेज की जिन सिचुएश्न को कहानी का आधार बनाया है। वह ना ही तो इनती इमोशनल लगती हैं और ना ही फनी लगती है और रॉमांटिक तो बिल्कुल भी नहीं लगती हैं।
निर्देशक तीन किरदारों के जीवन में होने वाले घटनाक्रम को कहानी का आधार मानकर आगे बढ़ रहा है। यह तीन किरदार कॉलेज के अलग-अलग टाइप के लड़कों की भूमिका निभा रहे हैं। इन तीनों में सिर्फ बग्गा (गगन अरोरा) का किरदार ऐसा है जो हंसी दिला रहा है। उसका किरदार ही ऐसा है जो रॉमांटिक दिखता है।
मनजोत सिंह जो कि काफी फ़िल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कई सारी कॉमेडी फ़िल्मों में बहुत ही अच्छा किरदार भी किया है। इस सीरीज में वो उसी फोर्म को तलासते रहते हैं। उनके लिए ऐसा कुछ खास लिखा ही नहीं गया जिस से वो इस सीरीज से कुछ नया करके दिखा पाते।
अपूर्वा अरोरा को देखते हैं तो स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस अच्छी लगती है। वह अपने किरदार को बनाये रखती हैं। उनकी एक्टिंग लगती है कि कॉलेज गर्ल हैं इसके अळावा जो किरदार हैं वो बनावटी से ही नज़र आते हैं। कॉलेज रोमांस के दूसरे भाग में संगीत अच्छा है। इसके गाने सुनने का मन करता है।
देखें ना देखें?
कॉलेज रॉमांस सीरीज हांलाकिरोमांस की जगह टेशन को दिखाती है। यह बात भी सही है कि जहांरोमांस होता है वहां टेंशन का होना कोई बड़ी बात नहीं है। इस पांच एपिसड की सीरीज को एक बार देखा जा सकता है लेकिन ऐसा भी कुछ नहीं है जिसे देख बहुत ज़्यादा प्रभाव पड़े।
निर्देशक: अपूर्वा सिंह कार्की
कलाकार: मनजोत सिंह, अपूर्वा अरोरा, कैशव साधना, गगन अरोरा, श्रैया मेहता, पवन सबरवाल।
प्लेटफार्म: सोनी लिव